नयी दिल्ली , जनवरी 23 -- टाटा समूह की इलेक्ट्रॉनिक रिटेल कंपनी क्रोमा ने शुक्रवार से गणतंत्र दिवस सेल की घोषणा की है जिसमें ग्राहक अधिकतम 60 प्रतिशत तक छूट का लाभ उठा सकते हैं।

कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह सेल 23 जनवरी से 26 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान ग्राहक बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, छात्रों के लिए विशेष मूल्य निर्धारण और आसान किस्तों का लाभ उठा सकेंगे।

ऑफर के तहत घरेलू उपकरणों और एप्पल के उत्पादों पर विशेष छूट दी जा रही जो अलग-अलग बैंक ऑफरों और उनकी शर्तों पर निर्भर करेगी। एचडीएफसी टाटा न्यू कार्ड पर एप्पल के चुनिंदा उत्पादों पर 10 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा।

कंपनी ने बताया कि मैकबुक एयर एम4 पर छात्रों को विशेष ऑफर मिलेगा। इसमें 10 हजार रुपये का बैंक कैशबैक, पुराने लैपटॉप पर 13 हजार रुपये तक का एक्सचेंज और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

गणतंत्र दिवस सेल के ऑफर ऑनलाइन के अलावा क्रोमा के सभी स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित