रांची, मार्च 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड के 390 वित्तरहित संस्थानों का वित्तीय वर्ष 2024-25 का गुरुवार को अनुदान जारी कर दिया गया। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने जिला कोषागार को राशि भेज दी है। 533 संस्थानों में 390 के लिए राशि जारी की जा सकी है। इसमें 169 इंटर कॉलेजों की जगह 126 को, 309 हाई स्कूलों की जगह 209 को, 35 संस्कृत विद्यालय की जगह 30 को और 35 मदरसा की जगह 25 के लिए अनुदान जारी की गई है। अब जिला शिक्षा पदाधिकारी संस्थाओं के नाम से बिल बनाएंगे। बिल बनने के बाद क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के पास प्रति हस्ताक्षर के लिए जाएगा। वहां से लौटने के बाद जिला कोषागार में इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालय और मदरसा विद्यालयों का बिल जाता है और संस्थानों के खाते में भुगतान होता है। इस पूरे काम के लिए अब दो दिन का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.