खगडि़या, जनवरी 4 -- अधिकारी का कोट : खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर के चित्रगुप्तनगर पुलिस ने रविवार को कोडिनयुक्त सीरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार युवक शहर के चित्रगुप्तनगर थानां क्षेत्र परमानंदपुर निवासी चंदन कुमार, बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थानांतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी लक्ष्मण कुमार व राजा कुमार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि परमानंदपुर मंडलकारा के पास कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन से कोडिन युक्त सीरप की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसी सूचना पर 30 लीटर कोडिन युक्त सीरप, एक कार व लगभग तीन लाख नकदी भी बरामद किया गया। बताया गया कि तीनों युवकों की स्वीकारोक्ति बयान पर परमांदपुर स्थित उमेश पासवान के पुत्र बिट्टु कुमार के घर पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.