सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच शनिवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ग्राम बालपुर रजवाहे की पटरी पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक कच्चे रास्ते में फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान उर्फ महबूब उर्फ मोटा निवासी हुसैन बस्ती नया घास कांटा के रूप में हुई है। वह 25 हजार रुपये का इनामी है और लूट-छिनौती के चार मामलों में वांछित था। उसके पास से तमंचा, तीन कारतूस, बाइक और एक हजार रुपये बरामद हुए हैं। ...