रुद्रपुर, नवम्बर 16 -- रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने वार्ड 31 में देव शर्मा के घर से अशोक चौधरी के घर तक बनने वाली 17.61 लाख रुपये की लागत की सड़क का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। वार्डवासियों ने फूल-मालाओं से मेयर का स्वागत किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतार रहा है। वर्षों से लंबित यह सड़क अब लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा देगी। उन्होंने बताया कि निगम का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सड़कों, नालियों, पेयजल, सफाई और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में शहर को कई योजनाओं की सौगात मिली है और आगे भी बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। मेयर ने आश्वस्त किया कि विकास का सिलसिला जारी रहेगा और सभी कार्य पारदर्शिता तथा जनसहभागित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.