रांची, फरवरी 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल इंडिया के दावों के बीच एक बड़ी चुनौती सामने आई है। राज्य के कुल 35,454 स्कूलों में से 15,722 सरकारी विद्यालयों में अब भी इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में इन स्कूलों में न तो ऑनलाइन पठन-पाठन हो पा रहा है और न ही छात्र कंप्यूटर की पढ़ाई कर पा रहे हैं। वर्तमान में शिक्षक केवल अपने व्यक्तिगत मोबाइल या टैब के डेटा के माध्यम से ही विभागीय कार्य निपटा रहे हैं। नए सत्र से कनेक्टिविटी बहाल करने की तैयारी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस समस्या को गंभीरता से लिया है। विभाग आगामी शैक्षणिक सत्र से इन सभी स्कूलों में इंटरनेट सुविधा बहाल करने की योजना बना रहा है। इसके लिए सभी जिलों को प्रस्ताव भेजने और तकनीकी ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.