आगरा, नवम्बर 29 -- जिला जेल आगरा से 11 सजायाफ्ता महिला बंदियों को नारी बंदी निकेतन लखनऊ शिफ्ट किया गया है। अब जिला जेल में करीब 104 महिला बंदियों व उनके साथ 10 बच्चे रह गए हैं। क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण यह कदम उठाया गया है। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश मुख्यालय के पत्र के आधार पर जिला जेल से 11 महिला बंदियों को कड़ी सुरक्षा में नारी बंदी निकेतन लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। इन बंदियों से संबंधित पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया गया है। वहीं जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा के मुताबिक इन सजायाफ्ता महिला बंदियों को लखनऊ भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.