औरैया, फरवरी 5 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम आशा निवासी युवक ने गुरुवार को गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक 30 वर्षीय मुकेश बाल्मीकि पुत्र प्रेम दास की भाभी रीना देवी के अनुसार मुकेश 29 जनवरी को अपनी पत्नी अनीता देवी को उसके मायके मुंगीसापुर छोड़ने गया था। वहीं किसी बात को लेकर उसे अपमानित किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों का कहना है कि इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। बताया गया कि वह दो दिन पहले ही गांव वापस आया था और तब से गुमसुम रहता था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मुकेश घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। दोपहर के समय खेत में काम कर रहे एक किसान ने गांव के बाहर पेड़ पर शव लटका देखा, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.