सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर। मदरलैंड प्ले स्कूल का दसवां वार्षिक उत्सव 'अभ्युदय' जनमंच सभागार में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नाटकों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने मोबाइल के बढ़ते प्रभाव, हेल्दी फूड के महत्व और जंक फूड के दुष्प्रभाव पर आकर्षक नाट्य प्रस्तुतियां दीं। 14 फरवरी के पुलवामा अटैक की स्मृति में भावुक प्रस्तुति भी दी गई और शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्रबंधक टीना सैनी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.