संजय सिंह की रिहाई पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी
मऊ, अप्रैल 4 -- मऊ। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें आप कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की रिहाई पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि राज्य सभा सांसद संजय सिंह को कोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा किया जाना लोकतंत्र का विजय है। उन्होंने आशा प्रकट किया कि जल्द ही पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया भी जेल से बाहर आएंगें। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र व न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि न्याय व सत्य की विजय होगी। इस अवसर पर अमित सिंह, एके सहाय, मोहमद असलम, अंकुर यादव, संजय राजभर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.