हमीरपुर, फरवरी 11 -- हमीरपुर, संवाददाता। चाय-पान के होटल में आधा दर्जन दबंगों ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मालिक को लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया। हमले में लहूलुहान मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव का जीतू कुशवाहा पुत्र राकेश इंगोहटा तिराहा में चाय-पान का होटल किए हुए। मंगलवार की रात करीब 8 बजे आधा दर्जन युवकों ने होटल में किसी बात को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जीतू के विरोध करने पर उसे लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया, जिससे जीतू का सिर फट गया। खून से लथपथ जीतू के शोर मचाने पर उसके चाचा रमेश और भाई अंशुल बीच-बचाव करने पहुंच गए। जिस पर हमलावर युवकों ने उनके साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार युवकों को हिरासत में लिया है। घायल अंशुल रमेश...