चंदौली, फरवरी 6 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार की शाम पश्चिम बंगाल के रहने वाला एक 68 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। इसकी जानकारी तब हुई जब वेटर कमरा में सामान पूछने के लिए पहुंचा। शहर के धर्मशाला रोड स्थित एक होटल के कमरा नंबर चार में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के उत्तरपाड़ा निवासी 68 वर्षीय किशोर रस्तोगी बीते दो फरवरी से ठहरा हुआ था। होटल संचालक के अनुसार शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे होटल के कमरा से निकला और खाना खाकर सवा दस बजे पहुंचा था। वही शाम पांच बजे के लगभग वेटर कमरा के बाहर पहुंचकर आवाज दी, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। वही दरवाजा पर हल्का धक्का देने पर खुल गया। इस दौरान वेटर की नजर बेड के समीप गिरे यात्री पर पड़ी। इसकी जानकारी वेटर ने तत्काल दी। ...