गोरखपुर, जनवरी 10 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और फरार अपहरण आरोपी को हैदराबाद (तेलंगाना) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नितेश राजभर उर्फ राजकपूर पुत्र गौरीशंकर, निवासी डोहियाकला थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर को 8 जनवरी 2026 की रात रहमत नगर, हैदराबाद से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद से वह दो वर्षों से फरार चल रहा था। सूचना मिलने पर सोनबरसा चौकी प्रभारी विजय गोंड व उनकी टीम ने हैदराबाद जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.