रांची, फरवरी 4 -- रांची। श्री सर्वेश्वर महादेव शिव बारात आयोजन समिति, हेसल के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात सह जीवंत शोभायात्रा निकाली जाएगी। हेसल देवी मंडप रोड स्थित मंदिर परिसर में बुधवार को हुई बैठक में उत्सव की तैयारियों और झांकियों पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें मृत्युंजय सिंह को मुख्य संरक्षक, दिनेश प्रसाद गुप्ता को मुख्य आयोजन प्रभारी, नीरज कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष और सुनील सिंह को महासचिव चुना गया। बैठक में अन्य पदाधिकारियों सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.