औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और तेज लू ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सड़कों पर दिन के समय सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में चहल-पहल न के बराबर रही। दिन के साथ-साथ रातें भी अब गर्म होती जा रही हैं। तापमान में लगातार वृद्धि से लोगों की नींद हराम हो गई है। तेज गर्म हवाएं रात में भी थमने का नाम नहीं ले रहीं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की आंखमिचौली के कारण पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे। भीषण गर्मी का असर अब पानी की उपलब्धता पर भी दिखने लगा है। दाउदनगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कुएं और चापाकल सूखने लगे हैं। जल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.