बुलंदशहर, जनवरी 30 -- क्षेत्र के मधूपुरा गांव के इंटर कालेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिन्दुओं से एकजुट रहने का संदेश दिया गया। क्षेत्र के मधूपुरा गांव के इंटर कालेज में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि वृंदावन के शैल बिहारीदास महाराज, मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक आरएसएस जगदीश और प्रखर वक्ता डा. आयुषी राणा रहीं। इस दौरान शैल बिहारी महाराज ने कहा कि किसी के विरोध के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होना चाहिए। जब हिंदू अपने कर्तव्य पथ पर चलेगा, तो विश्व को शांति का मार्ग मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करो। क्योंकि अशिक्षित वीर नहीं होता है। वह भीड़ बन जाता है। वहीं डा. आयुषी राणा ने कहा कि जब हम गुलाम थे, तो निरंतर संघर्ष करते रहे, लेकिन आज एकजुट होने के लिए संघर्ष से पीछे हट रहे हैं। उन्ह...