रांची, मार्च 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। कवि सम्मेलन आयोजन समिति, रांची के तत्वावधान में 12 मार्च को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष अशोक नारसरिया एवं मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि होली के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में हास्य कवि सुनील पॉल (लाफ्टर चैलेंजर), ठहाकों के सरदार जानी बैरागी, हास्य व्यंग कवि रमेश मुस्कान, इटावा वीर रस के कवि गौरव चौहान, शृंगार रस की कवयित्री डॉ भुवन मोहिनी एवं हास्यव्यंग्य के कवि शशिकांत यादव आ रहे हैं। कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क है। महिलाओं के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। हल्के जलपान की व्यवस्था रहेगी। समिति ने चार नए सदस्यों अंजय सरावगी, हरिशंकर कनोडिया, निर्भय शंकर हरित एवं चंद्र प्रकाश धेलिया को जोड़ा है। निर्वतमान अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.