बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती। यमुना एक्सप्रेस-वे हुए हादसे की खबर बस्ती पहुंची तो गांवों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस्ती के कुल पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में दिल्ली व हरियाणा में मजदूरी व काम करने जा रहे युवक घायल हुए हैं। घायलों के परिजन अस्पतालों में पहुंच गए हैं। घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे हुए हादसे में दुबौलिया थानाक्षेत्र के विनय कुमार, एक दंपति सिद्धार्थ और पत्नी गरिमा पाण्डेय को जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है। सीएचसी छौली में बस्ती के शिवनरायन निवासी परसा मुजहना थाना मुंडेरवा, वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जमदाशाही निवासी गुलाम मोहम्मद घायल हुए। इन दोनों को छौली सीएचसी से जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। जमदाशाही निवासी गुलाम मोहम्मद ने बताया कि वह सोनीपत हरियाणा में ड्राइवर का काम करता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.