मेरठ, दिसम्बर 9 -- हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। मतदाता सूची की दोबारा समीक्षा और सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम चिन्हित किए गए, जो या तो क्षेत्र से बाहर जा चुके थे या फिर जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसी प्रक्रिया के तहत हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 62,889 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। तहसील सभागार में सोमवार दोपहर एसडीएम संतोष कुमार सिंह व तहसीलदार निरंकार सिंह ने संयुक्त रूप से सुपरवाइजरों व सभी बीएलओ के साथ बैठक की। मतदाताओं के नाम काटे जाने व उनकी पूरी रिपोर्ट तलब की। इसके बाद तय हो पाया कि हस्तिनापुर विधान सभा क्षेत्र की सूची से 62,889 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। तहसील मवाना क्षेत्र के कई लोग रोजगार, शिक्षा और अन्य कारणों से कई वर्षों में दूसरे शहरों में बस गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.