हल्द्वानी, जनवरी 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी की दो बालिकाओं ने कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ वुशू एसोसिएशन की तरफ से 24 से 30 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में हल्द्वानी की पीहू और हिमानी बिष्ट ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। पीहू ने सब-जूनियर वर्ग के 39 किलोग्राम भार वर्ग में, जबकि हिमानी बिष्ट ने सीनियर वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीता। दोनों खिलाड़ी पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में नियमित रूप से वुशू का प्रशिक्षण ले रही हैं। उपनिदेशक खेल कुमाऊं रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, वुशू कोच राहुल सिंह ने दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ह...