मेरठ, दिसम्बर 25 -- उत्साह और उमंग के साथ जिले भर में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। चर्चों से लेकर घरों तक खुशियों का माहौल रहा। बुधवार की रात से ही क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और गुरुवार सुबह होते ही गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर शहर में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। शहर के प्रमुख चर्चों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सेंट जोसेफ चर्च, सेंट थॉमस चर्च, सिटी मेथाडिस्ट चर्च के साथ ही शहर के अन्य चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। पादरियों ने प्रभु यीशु के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, करुणा और मानवता की सेवा का संदेश दिया। प्रार्थनाओं के दौरान शांति और सद्भाव के लिए दुआएं मांगी गईं। क्रिसमस के अवसर पर चर्चों को आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.