पलामू, दिसम्बर 6 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज बाजार में शनिवार को मेडिकल दुकानों की जांच की गई। हाई कोर्ट के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने जांच की। औषधि निरीक्षक कैलाश मुंडा और उनकी टीम ने मुख्य बाजार स्थित न्यू महावीर मेडिकल हॉल, विकास मेडिकल हॉल और न्यू महामाया मेडिकल हॉल सहित कई दवा दुकानों में जांच की गई। जांच के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दवा दुकान संचालकों से आवश्यक दस्तावेजों और दवाओं की खरीद-बिक्री की जानकारी ली। सीआईडी मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस को नकली एवं एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने तथा प्रतिबंधित नशे की दवाओं की निगरानी बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। औषधि विभाग ने लोगों से अपील की है कि दवाओं की खरीद-बिक्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.