नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि हम मुकदमों और जेल से नहीं डरते। विधानसभा से जुड़े घटनाक्रम पर पंजाब पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए मिश्रा ने कहा कि यह डराने का प्रयास है। उन्होंने नेता विपक्ष आतिशी पर लापता होने का आरोप लगाया। कपिल मिश्रा ने कहा कि छह जनवरी को नेता विपक्ष ने विधानसभा में गुरुओं की बेअदबी की है। उसी दिन से वह लापता हैं। जनता और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया गया। आप नेताओं के इशारे पर पंजाब पुलिस के संसाधनों का दुरुपयोग किया जा रहा है। मिश्रा ने कहा कि पंजाब सीएम को समझना चाहिए कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन गुरु का सम्मान अपनी जगह है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नेता विपक्ष की गुरु साहिबान पर टिप्पणी के बाद पूरी...