गोपालगंज, अप्रैल 14 -- हथुआ। हथुआ पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर 44 बोतल शराब एवं बाइक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। हथुआ-कुसौंधी मुख्य मार्ग पर नया बाजार के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक व नौ बोतल शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर मीरगंज थाने के चोचही गांव के प्रियांशु कुमार तथा अमन कुमार हैं। हथुआ इंस्पेक्टर बलेश्वर राय के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर नंद लाल यादव ने हथुआ मकतब स्कूल के पास छापेमारी की। जहां 35 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर मीरगंज थाने के अहिरौली गांव का कृष्णा राम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.