धनबाद, दिसम्बर 10 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। गोशाला ओपी क्षेत्र के कांड्रा एफसीआई गोदाम के असंगठित मजदूर दो माह का बकाया वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर अनिश्चित हड़ताल पर चल गए हैं। यहां पर 28 मोटिया मजदूर हैं। ट्रांसपोर्टिंग कार्य करने वाले मजदूरों का नेतृत्व कर रहे सहदेव कुमार यादव ने बताया कि यहां पर मजदूरों के साथ हमेशा भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएफ काटा जा रहा है। उसका विवरण नहीं होता है। न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है। इंश्योरेंस किसी भी मजदूर का नहीं होता है। मजदूरों की हड़ताल से कांड्रा गोदाम में नौ ट्रक और सिंदरी में चार ट्रक खड़े हैं। पीडीएस दुकानों की सप्लाई ठप होने की बात मजदूर कह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.