संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 17 फरवरी को वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह वैक्सीनेशन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम खलीलाबाद के विधयानी स्थित मदरसा अहले सुन्नत मिस्बाह-उल-उलूम में आयोजित किया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया हज यात्रियों को सऊदी अरब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कवाड्रिवेलेंट मेनिंगोकोकल मेनिनजाइटिस वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों को सीजनल इंफ्लुएंजा वैक्सीन के साथ-साथ ओरल पोलियो वैक्सीन की खुराक भी दी जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.