हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। लंबित छात्रवृत्ति भुगतान समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर जेएलकेएम द्वारा डुमरी (गिरिडीह) से शुरू की गई छात्र अधिकार पदयात्रा शुक्रवार को हजारीबाग जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। विष्णुगढ़ से रवाना होने के बाद पदयात्रा शनिवार को हजारीबाग पहुंची तो स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा में हजारीबाग, विष्णुगढ़, मांडू, बरकट्ठा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों छात्र-युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने कहा कि छात्र हितों एवं झारखंडी मुद्दों पर संघर्ष रुकने वाला नहीं है। शीतकालीन सत्र में पार्टी सुप्रीमो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो सदन में इन मांगों को जोरदार ढंग से उठाएंगे। खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू की जाए, छात्रों क...