चतरा, फरवरी 7 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक 70 वर्षीय प्रह्लाद सिंह चतरा सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई थे। मृतक सोनबिघा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि प्रह्लाद सिंह अपनी बाईक से जा रहे थे, इसी दौरान एक गैस से लदे वाहन अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवध सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे, और घटना की जानकारी ली। इस हादसे से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.