हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को डीएम घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर से सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने और कराने की शपथ दिलाई। एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय ने बताया कि अभियान के शुरुआती 15 दिन तक ग्रामीण स्तर तक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 15 दिन तक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तनीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन जनपद के समस्त थाना, ब्लॉक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों, प्रमुख बाजारों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र, ब्लैक स्पॉटों पर जाकर सड़क सुरक्षा प्रचार प्रसार करेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने पीडब्लूडी, पुलिस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.