जौनपुर, दिसम्बर 10 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में मानसिक रोगियों के लिए मंगलवार को एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 378 मानसिक रोगियों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। शिविर में जौनपुर जिले से पहुंचे वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप चौरसिया, डॉ. रामप्रकाश, डॉ. विकास सिंह और डॉ. पंकज वर्मा ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श तथा दवाएं प्रदान कीं। सीएचसी के चिकित्साधिक्षक डॉ. अरुण कन्नौजिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की आवश्यकता है। इस तरह के शिविरों से मरीजों को बेहतर उपचार और परामर्श एक ही स्थान पर सुलभ होता है, साथ ही मानसिक रोगों के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है। शिविर में दवा वितरण के साथ मानसिक तनाव, अवसाद, नशा मुक्त...