रुद्रपुर, जनवरी 21 -- नानकमत्ता। पुलिस ने स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक नानकमत्ता के सिद्धानवदिया से लाए थे। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात एसआई संजय कुमार, एसआई हरीश चंद्र, नवीन जोशी और नीरज नेगी प्रतापपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक कच्चे रास्ते में फिसलकर गिर गई। तलाशी में तीनों के पास स्मैक बरामद हुई। आरोपियों ने अपने नाम रोहित चंद पुत्र वीरेंद्र बहादुर चंद निवासी गड्ढा चौकी, कंचनपुर नेपाल, श्रीश बोकाटी पुत्र भानदेव बोकाटी निवासी भीमदत्त नगरपालिका, जिला कंचनपुर नेपाल और दीप चंद पुत्र हिम्मत चंद निवासी चंद फार्म, बनबसा बताए। दीप चंद के पास 3.89 ग्राम, श्रीश बोकाटी के पास 2.39 ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.