दरभंगा, जनवरी 5 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2023-27, 2024-28 एवं 2025-29 के जो छात्र-छात्राएं अब तक अपना पंजीयन नहीं करा सके हैं, उनके लिए राहत की खबर है। वे छह एवं सात जनवरी को ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें विशेष विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। डीएसडब्ल्यू कार्यालय से इस संबंध में जारी निर्देश के अनुसार ऐसे छात्र-छात्राओं को निर्धारित शुल्क 500 रुपये के साथ विलंब शुल्क 100 रुपये एवं विशेष विलंब शुल्क 500 रुपये सहित कुल 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क भुगतान कर पंजीयन करने के बाद उसकी दो प्रिंटेड प्रतियां निकालकर एक प्रति अपने पास एवं दूसरी प्रति अपने कॉलेज में आठ जनवरी तक अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.