गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बने स्थायी कूड़ा डलाव घरों से समय पर कूड़ा उठाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी को देखते हुए निगम ने वहां से रोज कूड़ा उठाने का फैसला किया है। लोगों ने बताया कि दो से तीन दिन तक कूड़ा जमा रहने से बदबू, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बना हुआ है। लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की हैं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अब नगर निगम ने स्थायी कूड़ा डलाव घरों से रोजाना कूड़ा उठान और नियमित सफाई कराने का निर्णय लिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने बताया कि पहले कूड़ा घर में अधिक कूड़ा होने पर ही उठान किया जाता था, लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए अब रोजाना कूड़ा हटाया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.