लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 14 -- स्व. राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में स्व. अरविन्द गिरि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कंक्रीट एफसी कुशीनगर (पडरौना) और गोला स्टेडियम गोला के बीच खेला गया। मुकाबले में गोला स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंक्रीट एफसी को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान गोला स्टेडियम गोला के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और पूरे मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। दर्शकों ने खिलाड़ियों के शानदार खेल की जमकर सराहना की। मुख्य अतिथि मोहम्मद इश्हाक अध्यक्ष, नगर पंचायत बंडा शाहजहांपुर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में देवेंद्र गिरि, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. देवराज वर्मा, टूर्नामेंट के आयोजक व संयोजक विधायक अमन गिरि, विधायक पलिया रोमी साहनी, अवधेश मिश्रा, जनार्दन गिरि अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.