प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के वैदपट्टी गांव के रहने वाले 11 और 12 साल के दो बच्चे शनिवार को स्कूल गए थे। वे शाम तक घर नहीं लौटे। उनके माता-पिता सूरत में रहते हैं। शाम को दादी खोजने निकालीं तो बच्चों की साइकिल और जैकेट पृथ्वीगंज हवाई अड्डा के पास मिली। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी तो पता चला कि वे वाराणसी रेलवे स्टेशन पर दिखे थे। पुलिस उनकी तलाश में वाराणसी रवना हो गई। पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने बताया कि वह परिजनों के साथ वाराणसी जा रहे हैं। बच्चे वाराणसी स्टेशन से निकल गए हैं। वाराणसी पुलिस भी उनकी खोजबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...