रामपुर, फरवरी 2 -- सैफनी। सोमवार को नगर स्थित डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम हायर सेकेंडरी हाई स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य तौसीफ आलम ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला संगठन कमिश्नर जीतू सिंह ने प्रधानाचार्य को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया और स्काउट का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम व प्रतिज्ञा की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्काउट गाइड से अनुशासन और जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राजकुमार, अमित कुमार, पुष्पेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...