बिजनौर, जनवरी 28 -- रविदास जयंती तथा कावड़ यात्रा को लेकर मंडावली थाना परिसर में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सभी से सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की। बुधवार को मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि कहा कि एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करे, त्योहारों मे शान्ति पूर्ण माहौल बना कर रखे। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि त्योहारों को सौहार्द पूर्ण भावना से मनाए किसी प्रकार का कोई उपद्रव ना करें त्योहारों में किसी प्रकार की अराजकता फैलाने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। एस आई संजय यादव, एस आई रामलखन, एस आई देवपाल सिंह, एस आई राहुल तेवतिया, अनुज चौधरी, साहबुद्दीन, फरीद अहमद, सुनील त्यागी, भीम सेन...