कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर गांव निवासी एक युवक की बिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मुक्तिपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अजीत कुमार पुत्र अमरनाथ लगभग 15 दिन पहले गांव के दो अन्य युवकों के साथ बिहार में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गया था। उसकी मां शिव नथिया देवी ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि बेटे अजीत की बाइक पोल से टकरा गई है और उसकी मौत हो गई है। बुधवार रात तकरीबन आठ बजे साथी दिवंगत अजीत कुमार का शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ित मां ने घटना को संदिग्ध बताते हुए बेटे की हत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.