लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 27 -- 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कमांडेंट रविन्द्र कुमार राजेश्वरी ने कहा कि वर्तमान में शीत ऋतु का मौसम चल रहा है, ऐसे में सभी कार्मिक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा रात्रि ड्यूटी के दौरान पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। कमांडेंट ने सीमा पर चौबीस घंटे प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निरंतर निगरानी बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने सभी कार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक भोजन करने, नियमित व्यायाम करने तथा अपने परिवारजनों का भी ध्यान रखने की सलाह दी। कमांडेंट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी कार्मिक किसी भी प्रकार का नशा या मदिरा सेवन ...