सहरसा, फरवरी 2 -- सिमरी बख्तियारपुर। प्रखंड के मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय कुमेदान टोला में शिक्षक सतीश कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा उन्हें मिथिला के पाग, चादर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने उनके लंबे सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की शिक्षा दी, जो सदैव स्मरणीय रहेगी। सतीश कुमार ने 29 जनवरी 2007 को विद्यालय में सेवा प्रारंभ की थी तथा 31 जनवरी 2026 को इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम में शिक्षक सरोज कुमार, विमल कुमार, अजय कुमार अनीत, लालन कुमार, परवीना, उजाला कुमारी, विजेता कुमारी, संजुक्ता कुमारी, स्वेता कुमारी, स्नेहा अफरोज, व्यवस्थापक माधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.