चतरा, दिसम्बर 18 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि।आम्रपाली से प्रभावित सेरनदाग में रेलवे साइडिंग निर्माण को लेकर 19 दिसम्बर को आहूत ग्राम सभा का विरोध करने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय ग्रामीणों ने बैठक कर लिया है। बताया गया कि अंचल द्वारा 18वीं बार अनापत्ति के लिए ग्रामसभा का आयोजन करने जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में आंदोलन करने का निर्णय लिया है, जिसमें गुरुवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया। इसके अलावा 20 दिसम्बर से अनशन और धरना प्रदर्शन करना शामिल है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सिमरिया एसडीओ से लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा है। पत्र में पूर्व में फर्जी ग्राम सभा करने वाले अधिकारी और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने, रेलवे साइडिंग लाइन के लिए नये सिरे से मैप तैयार करने, अनावश्यक जमीनों पर लगे कोल बियरिंग एक्ट को हटाने तथा जबतक मांगे पूरी नहीं होत...