कौशाम्बी, दिसम्बर 24 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सामाजिक एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव चरवा के बेरुआ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी प्रमुख घटनाओं का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जेराल्ड पी. डिसूजा ने कहा कि जीवन में हमारा दृष्टिकोण मानवता की भलाई पर केंद्रित होना चाहिए। पड़ोसी किसी भी जाति या धर्म का हो, सभी से प्रेम करना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में दिखाया गया कि यीशु के जन्म के समय आकाश में एक विशेष तारा उदित हुआ, जिसका अनुसरण करते हुए पूर्व दिशा से तीन ज्ञानी पुरुष उनके दर्शन को आए। उस समय यहूदिया के राजा हेरोदेस बालकों की हत्या का आदेश दिए जाने के कारण मरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.