कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। सेंट थॉमस स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक मेला लगाया गया। बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी इसमें हिस्सा लिया। 18 आकर्षक और सुव्यवस्थित स्टॉल लगाए गए जिनमें स्वाद, मनोरंजन और सहभागिता का सुंदर संतुलन देखने को मिला। इस उत्सव को विशेष रूप से भूख और बीमारी के विरुद्ध जागरूकता अभियान से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए स्वैच्छिक योगदान कर मानवीय सेवा का संदेश दिया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और उनके सुशासन पर निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में अनुशासन, सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। इस मौके पर रॉकी एडविन, सिस्टर सीजी, सिस्टर पुष्पा, मरियम मैकार्टिस, सुदेश चतुर्वेदी, एलेन डिसूजा, जया गहलोत, हरजीत कौर आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...