गढ़वा, जनवरी 15 -- सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीरबल गांव स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में आदित्य सूर्य मंदिर ट्रस्ट ने कार्यक्रम का आयोजन कर 100 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख अजय शाह ने कहा कि सूर्य मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा कंबल का वितरण कराया जाना सराहनीय पहल है। कड़ाके की पड़ रही ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। विशिष्ट अतिथि बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने कहा की सूर्य मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। उसके साथ ही यह कंबल वितरण कर सामाजिक सरोकार से भी जुड़ गया है। मौके पर मुख्य रूप से आदित्य सूर्य मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम रवानी, सचिव श्रीकांत चंद्रवंशी, सोनू कुशवाहा, राजकुमार प्रजापति, गोपाल विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.