गिरडीह, फरवरी 8 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। सूरत (गुजरात) में करंट लगने से झारखंड के गिरिडीह जिले के एक प्रवासी युवक की दर्दनाक मौत शनिवार की सुबह हो गई। मृतक की पहचान सन्नी देओल कुमार वर्मा (20) के रूप में हुई है, जो ग्राम नईटांड़, पंचायत बदडीहा-1, जमुआ प्रखंड का रहनेवाला था। वर्तमान में वे सूरत के भैया नगर क्षेत्र में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, सन्नी देओल लगभग पांच वर्षों से सूरत के मोटा वराछा क्षेत्र स्थित एक वेल्डिंग दुकान में काम कर रहे थे। रोज़ी-रोटी की तलाश में घर से दूर रहकर वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। इसी दौरान काम के समय अचानक उन्हें तेज़ करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों द्वारा उन्हें आनन-फानन में परम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.