चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा, संवाददाता। पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि झारखंड सरकार शराब और बालू के धंधों में उलझी हुई है, जबकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। पूरे राज्य में लूट का माहौल है और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज वृद्धा और विधवा पेंशन तक बंद कर दी गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और वे पलायन को मजबूर हैं। राज्य में बिना नजराना कोई काम नहीं हो रहा है, विकास पूरी तरह से ठप पड़ गया है। गागराई ने ये बातें अपने मझगांव क्षेत्र के दौरे के क्रम में कही। पूर्व मंत्री गागराई ने मझगांव के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। अपने इस दौरे में उन्होंने कुमारडुंगी, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया और ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.