रुद्रपुर, जनवरी 2 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म क्षेत्र में सूखी नदी पर बने पुल के पिलरों के आसपास खनन माफिया द्वारा लगातार अवैध मिट्टी खनन कराए जाने का मामला सामने आया है। तहसीलदार हिमांशु जोशी के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जिसमें अवैध खनन की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद राजनगर और निर्मलनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन के प्रयासों के बाद भी खनन माफिया पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। वहीं गत दिवस तहसीलदार ने खनन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किए जाने के दौरान विरोध और वाहन छुड़ाकर ले जाने के मामले में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। शक्तिफार्म क्षेत्र की सूखी नदी के किनारे बसे रुद्रपुर, निर्मलनगर और राजनगर के बाद अब सुरेंद्रनगर क्षेत्र में भी अवैध मिट्टी खनन का कार्य तेज ह...