रांची, दिसम्बर 31 -- रांची। स्वर्णरेखा तट, केतारी बागान स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को वर्ष की अंतिम संध्या पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। भोलेनाथ का मनमोहक और भव्य शृंगार किया गया। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शृंगार के उपरांत बाबा की महाआरती की गई। पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, भजन संध्या में शिवभक्त झूमने को मजबूर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...