सुपौल, फरवरी 9 -- किशनपुर। किशनपुर थाना पुलिस ने रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 लीटर देसी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भेलवा की ओर से एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार देसी शराब की खेप लेकर थरिया होते हुए मलाढ़ की दिशा में जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम कोसी तटबंध से भेलवा जाने वाली सड़क पर जांच अभियान के लिए भेजी गई। बांध से करीब 200 मीटर पश्चिम पहुंचते ही पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को थरिया की ओर से आते देखा। पुलिस वाहन देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें मौके पर...