भागलपुर, नवम्बर 24 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि गुप्त सूचना पर पुलिस को थाना कांड सख्या 162/23 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त थाना कांड का नामजद अभियुक्त त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिर्जवा निवासी अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली कि दो वर्षों से फरार अजय अपने घर पर है। सूचना पाते हीं उन्होंने एस आई राजेश्वर कुमार और सशस्त्रबल के जवानों के साथ अजय के घर मिर्जवा पहूंचर उसे धरदबोचा। उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जिसे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके पूर्व भी 16 नवंबर को उपरोक्त कांड के दो अभियक्तो को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.